मार्च के पहले ही दिन महंगाई का झटका, LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने होली से ठीक पहले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में रविवार से 19 किलोग्राम वाला वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 1,768.50 रुपए का हो गया है। यह मार्च 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस साल लगातार तीसरी बार वृद्धि हुई है। दिल्ली में जनवरी में इसकी कीमत 111 रुपए और फरवरी में 49 रुपए बढ़ी थी। इस प्रकार तीन बार में कीमत में कुल 188 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग होटल, रेस्त्रां, ढाबों समेत सभी गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए होता है।
देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। कोलकाता में इसकी कीमत 31 रुपए बढ़कर 1,875.50 रुपए और मुंबई में 28.50 रुपए बढ़कर 1,720.50 रुपए हो गई है। चेन्नई में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर 29.50 रुपए महंगा होकर आज से 1,929 रुपए का मिलेगा। वहीं, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 08 अप्रैल 2025 के बाद से कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपए, कोलकाता में 879 रुपए, मुंबई में 852.50 रुपए और चेन्नई में 868.50 रुपए पर स्थिर है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714