आर्थिक

Dell ने भारत में लॉन्च किया नया 14S लैपटॉप, 21 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Dell ने भारतीय बाजार में अपना नया लैपटॉप Dell 14S लॉन्च किया है। इस लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 2.8K तक के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें Intel Core 5 और Core 7 प्रोसेसर के विकल्प मिलते हैं। कंपनी ने इसमें 1TB तक की स्टोरेज और 16GB तक RAM दी है। Dell 14S की खास बात इसकी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह लैपटॉप 21 घंटे तक Netflix वीडियो चला सकता है। यह Windows 11 Home पर काम करता है और इसे चार अलग-अलग रंगों में खरीदा जा सकता है।

Dell 14S की कीमत और ऑफर

Dell 14S की शुरुआती कीमत 79,990 रुपए रखी गई है। लैपटॉप पर शुरुआती ऑफर के तहत चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10,000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसकी बिक्री Dell के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Dell 14S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Dell 14S में 14 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें दो डिस्प्ले विकल्प मिलते हैं। पहला 2K रिजॉल्यूशन (1920×1200 पिक्सल) के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस देता है। वहीं, दूसरा 2.8K रिजॉल्यूशन (2880×1800 पिक्सल), 120Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर और RAM: इस लैपटॉप में Intel Core 5 320 और Intel Core 7 350 Series 3 प्रोसेसर के विकल्प दिए गए हैं। दोनों प्रोसेसर में AI से जुड़े कामों के लिए NPU भी मिलता है। इसमें 16GB तक RAM दी गई है।

स्टोरेज: Dell 14S में जरूरत के हिसाब से 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कैमरा और साउंड: वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें डुअल-ऐरे माइक्रोफोन के साथ 2 मेगापिक्सल का RGB कैमरा दिया गया है। कुछ मॉडल में Windows Hello के लिए RGB+IR कैमरा भी मिलता है। बेहतर साउंड के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले दो 2W स्पीकर्स दिए गए हैं।

बैटरी और कनेक्टिविटी: लैपटॉप में 61.2Wh की बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 21 घंटे तक Netflix वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth, दो USB Type-C पोर्ट, एक HDMI पोर्ट और ऑडियो जैक मिलता है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डिजाइन और वजन: Dell 14S में एल्युमीनियम की बॉडी दी गई है। इसका वजन करीब 1.15 किलोग्राम है, जिससे इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button