महंगा हो सकता है हवाई सफर, विमान ईंधन की कीमत 5.74 प्रतिशत बढ़ी

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दो बार की कटौती के बाद रविवार से विमान ईंधन की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में आज से विमान ईंधन की कीमत 5,245 रुपए (5.74 प्रतिशत) बढ़कर 96,638 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। यह दिसंबर 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है। इससे पहले जनवरी और फरवरी में दाम घटाये गये थे। दोनों बार में कीमत में कुल 8,283 रुपए की कटौती की गयी थी जो 9.06 प्रतिशत के बराबर है।
विमान ईंधन के दाम बढ़ने से हवाई सफर महंगा हो सकता है। फ्लाइट के टिकट की कीमत में ईंधन का शुल्क भी शामिल होता है। विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय का लगभग 35-40 प्रतिशत इसी मद में खर्च होता है। पहले से ही दबाव में चल रही विमान सेवा कंपनियों के ईंधन की बढ़ी लागत का बोझ सीधे यात्रियों पर डालने की संभावना है। देश के दूसरे शहरों में भी विमान ईंधन महंगा हुआ है। कोलकाता में इसकी कीमत 5.44 फीसदी बढ़कर 99,587 रुपए और मुंबई में 5.82 प्रतिशत बढ़कर 90,452 रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गयी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
चेन्नई में इस साल पहली बार विमान ईंधन एक लाख रुपए प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गया। आज से इसकी कीमत में 5.80 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है और अब यह 1,00,280 रुपये प्रति किलोलीटर का मिलेगा। तेल विपणन कंपनियां हर महीने विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं और नयी कीमतें हर महीने की पहली तारीख से लागू की जाती हैं।