वाहनों की खुदरा बिक्री का फरवरी में बना नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। देश में वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड तोड़ क्रम साल के दूसरे महीने में भी जारी रहा और 24 लाख से अधिक के आंकड़े के साथ फरवरी की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना। वाहन डीलरों के संगठन फाडा द्वारा गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फरवरी 2026 में देश में कुल 24,09,362 वाहन बिके जो एक साल पहले के मुकाबले 25.62 प्रतिशत अधिक है। यात्री वाहन (कारें, उपयोगी वाहन और वैन), दुपहिया, तिपहिया, वाणिज्यिक वाहन और ट्रैक्टरों की बिक्री में पिछली सभी फरवरी से अधिक रही। इनमें क्रमश: 26 प्रतिशत, 25 प्रतिशत, 24 प्रतिशत, 29 प्रतिशत और 36 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी रही।
पिछले साल सितंबर में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के बाद से देश में वाहनों की बिक्री मजबूत बनी हुई है। फाडा ने बताया कि 75 प्रतिशत से ज्यादा डीलरों को निकट भविष्य में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। फाडा के अध्यक्ष सी.एस. विग्नेश्वर ने कहा कि फरवरी 2026 वाहन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ है। निर्माण उपकरणों (1.22 प्रतिशत) की मामूली गिरावट को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों में तेजी रही है। उन्होंने बताया कि फरवरी में शहरी क्षेत्र में दुपहिया की बिक्री 29 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 22 प्रतिशत बढ़ी हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आंकड़ों के अनुसार, फरवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 3,94,768 इकाई रही जो सालाना आधार पर 26.12 प्रतिशत बढ़ी है। तिपहिया की बिक्री 24.39 प्रतिशत बढ़कर 1,17,130 इकाई और दुपहिया की 25.02 प्रतिशत बढ़कर 17,00,505 इकाई पर पहुंच गई। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 28.89 प्रतिशत और ट्रैक्टरों की 36.35 प्रतिशत ऊपर रही। इनकी क्रमशः 1,00,820 इकाई और 89,418 इकाई बिकी। निर्माण उपकरणों की बिक्री 1.22 फीसदी घटकर 6,721 इकाई रही।