अब होगा खात्मा, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, युद्ध और विनाशकारी होने की आशंका

अमरीका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर आ गया है जहां कूटनीति और समझौते की कोई जगह नहीं बची है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि वह ईरान के साथ अब किसी भी तरह की बातचीत करने के पक्ष में बिलकुल नहीं हैं। उनका मानना है कि जब तक ईरान का वर्तमान नेतृत्व और उसकी सेना अस्तित्व में हंै, तब तक इस युद्ध का अंत संभव नहीं है। इस कड़े बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है क्योंकि अब युद्ध के और भी विनाशकारी चरण में प्रवेश करने की आशंका है। ट्रंप ने एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब समझौते की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने साफ किया कि ईरान की सेना का खात्मा ही इस जंग का एकमात्र समाधान है क्योंकि बातचीत का वक्त अब बीत चुका है। ट्रंप का मानना है कि हवाई हमलों के बाद शायद ही कोई ऐसा नेता बचे, जो हार मानकर सरेंडर करने के लिए सामने आए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
चीन ने चेताया, दुनिया में जंगलराज नहीं चलेगा
बीजिंग। चीन ने ईरान में सरकार बदलने की कोशिशों के खिलाफ अमरीका और इजरायल को चेताया है। चीनी सरकार ने कहा है कि तेहरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश नहीं होनी चाहिए क्योंकि आम लोगों की भावना ऐसी नहीं है। चीन का यह कड़ा बयान ऐसे समय आया है, जब अमरीका और इजरायल की ओर से ईरान में भीषण हमले किए जा रहे हैं।
अमरीकी और इजरायली नेताओं ने तेहरान में शासन गिराने से लेकर ईरान को बांटने तक की बातें कही हैं। चीन ने नाम लिए बिना अमरीका की कोशिशों को जंगलराज कहा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को बीजिंग में कहा कि ‘क्रांति’ की साजिश रचने या सरकार बदलने की मांग करने वालों के लिए ईरान में कोई पॉपुलर सपोर्ट नहीं है। ऐसी कोई कोशिश की गई तो वह कामयाब नहीं होगी। इसमें खासतौर से किसी और देश को दखल कतई नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह ईरान की संप्रभुता के खिलाफ है।