केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से

नई दिल्ली
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालयों में सत्र-2026-27 में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। केंद्रीय विद्यालयों की कक्षा पहली और बालवाटिका एक व तीन में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 मार्च 2026 से शुरू होंगे। केंद्रीय विद्यालय पहली कक्षा व बालवाटिका में दाखिले के लिए आवेदन केवीएस दाखिला पोर्टल admission.kvs.gov.in पर कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि दो अप्रैल, 2026 है। कक्षा पहली दाखिले की पहली प्रोविजनल लिस्ट नौ अप्रैल को जारी होगी। बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी। वहीं, बालवाटिका एक, दो, तीन के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट आठ अप्रैल को जारी होगी। बालवाटिका की बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन सूची जारी की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष होनी अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31 मार्च, 2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रवेश दिशा-निर्देशों 2026-27 के अनुसार किया जाएगा। बालवाटिका-एक के लिए आयु कम से कम तीन वर्ष, बालवाटिका दो के लिए आयु कम से कम 4 से 5 वर्ष और बालवाटिका तीन के आयु कम से कम 5 से 6 वर्ष होगी, जो 31 मार्च, 2026 के अनुसार होगी। कक्षा-दूसरी और उससे ऊपर के लिए प्रवेश और पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में सभी जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध की जाएगी।