8,500mAh बैटरी के साथ Huawei Enjoy 90 Pro Max लांच

नई दिल्ली। Huawei ने Enjoy सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन Huawei Enjoy 90 Pro Max लांच कर दिया है। यह फोन 6.84-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 8,500mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50MP का रियर कैमरा और 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लांच किया है।
फोन की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 1,699 युआन (करीब 23,000 रुपए) रखी गई है, जो 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत क्रमश: 1,999 युआन (लगभग 27,000 रुपए) और 2,399 युआन (करीब 33,000 रुपए) है। यह स्मार्टफोन Dawn Gold, Flying Azure, Obsidian Black और Snow White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन के फीचर्स की बात करें तो Huawei Enjoy 90 Pro Max में 6.84-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272×2756 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट मिलता है। फोन के कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है, जो RYYB सेंसर और f/1.9 अपर्चर के साथ आता है। इसमें 10x डिजिटल जूम सपोर्ट मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 8,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 40W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 6.0, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, Galileo, BeiDou और QZSS जैसे फीचर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।