आर्थिक

महंगाई के दौर में कर्ज भी महंगा, 5.25 से बढ़ाकर 5.50 फीसदी की रेपो रेट

देश में महंगाई बढ़ गई है, यह और बढऩे वाली है, यह तय है। साथ में बैंकों से कर्ज लेना भी महंगा होने वाला है। ये बातें रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने कही हैं। इसके चलते आरबीआई को फरवरी 2023 यानी करीब चार साल बाद रेपो रेट बढ़ाना पड़ा है। रेपो रेट 5.25 फीसदी से बढ़ाकर 5.50 फीसदी कर दिया है।
बता दें कि रेपो रेट वह ब्याज दर है, जिस पर बैंक आरबीआई से कर्ज लेता है। फार्मूला यह है कि रिजर्व बैंक महंगा कर्ज बैंको को देगा, तो बैंक लोगों को और महंगा कर्ज देंगे। इससे लोग कम कर्ज लेंगे और खर्च भी कम करेंगे। खर्च कम करेंगे तो मांग कम होगी, मांग कम होने से महंगाई काबू में रहेगी। इसके अलावा आरबीआई ने महंगाई का अनुमान भी बढ़ाया है। अब 2026-27 में महंगाई दर 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है, जो पहले 5.0 फीसदी था। हालांकि, अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है।

आरबीआई ने 2026-27 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है। आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी यानी एमपीसी की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार को नए फैसलों की जानकारी दी। आरबीआई ने अपना रुख भी बदलकर ‘कैलिब्रेटेड टाइटनिंग’ कर दिया है। आसान भाषा में इसका मतलब है कि फिलहाल ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश कम हो गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत किया

रिजर्व बैंक ने देश की आर्थिक विकास दर का अनुमान 6.7 फीसदी से बढ़ाकर 7.1 फीसदी कर दिया है। इसमें दूसरी तिमाही की ग्रोथ 7.2 फीसदी और तीसरी तिमाही की ग्रोथ 6.9 फीसदी रहने की उम्मीद है।

यूपीआई पर मामूली शुल्क का नहीं होगा कोई खास असर

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुंबई। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि यूपीआई लेनदेन पर मामूली शुल्क लगाने से इस पर कोई खास असर नहीं होगा। बता दें कि 15 अक्तूूबर से व्यापारी के रूप में पंजीकृत यूपीआई खातों में दो हजार रुपए के अधिक के लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button