चंडीगढ़ में बिजली दरों में वृद्धि का विरोध, आम आदमी पार्टी उतरी सड़कों पर

चंडीगढ़
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आम आदमी पार्टी ने बिजली दरों में लगातार वृद्धि के विरोध में बुधवार को उग्र प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि निजीकरण के नाम पर जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। आप के नेता और कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-34 स्थित सीपीडीएल कार्यालय के बाहर एकजुट होकर भाजपा प्रशासन और निजी कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ समय में बिजली दरों में लगातार वृद्धि की गई है। 2024-25 में टैरिफ बढ़ाए गए, 2025 में फिर इजाजा किया गया और अब पहली अप्रैल से दोबारा नए रेट लागू कर दिए गए हैं।
पहले जहां 0-150 यूनिट तक सस्ता स्लैब मिलता थाए उसे घटाकर 0-100 यूनिट कर दिया गया हैए जिससे आम उपभोक्ता सीधे महंगे स्लैब में पहुंच रहा है। इसके अलावा पीक आवर्स के नाम पर करीब 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त सरचार्ज लगाकर जनता की जेब पर सीधा हमला किया जा रहा है। नेताओं ने आरोप लगाया कि मार्च महीने में हजारों उपभोक्ताओं को मात्र 15-20 दिनों के भीतर दो-दो बार बिजली के बिल भेजे गए, जो सीधा डबल बिलिंग घोटाला है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही गरीब और मध्यम वर्गीय जनता के लिए एक महीने में दो बार बिल भरना बेहद कठिन हो गया है।