चंडीगढ़ में बहुमंजिला इमारत गिरी, 6 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में शनिवार शाम एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह जाने से इलाके में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि जिससे अंदर काम कर रहे बिल्डिंग मालिक और मजदूर मलबे में दब गए। इसका पता चलते ही पुलिस की टीमें तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पहुंचीं। बिल्डिंग के मलबे में दबे छह लोगों को निकाल लिया गया। यह हादसा द फर्न रेजिडेंसी होटल के पास प्लॉट नंबर 28बी/9 पर हुआ। इमारत गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर ब्रिगेड और आपदा राहत दल मौके पर पहुंच गए। बचाव दल ने तुरंत मलबा हटाने का अभियान शुरू किया। राहत कार्य में तेजी लाने के लिए जेसीबी मशीनें, क्रेन और अन्य भारी उपकरण लगाए गए। एंबुलेंस भी मौके पर तैनात थी, ताकि जरूरत पडऩे पर घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। मलबे से जिंदा बचे रमेश नाम के व्यक्ति ने कहा कि अंदर 20 से 25 लोग थे। शाम में करीब 4:20 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका लगा और बिल्डिंग नीचे गिर गई, जिसमें सारे लोग दब गए। समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी और राहत व बचाव कार्य जारी था। वहीं बिल्डिंग के मलबे में दबे छह लोगों को निकाल लिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714