Haier ने भारत में लांच लिए हैवी ड्यूटी Desert Rose Super AC, फीचर्स हैं खास

नई दिल्ली। Haier ने भारत में अपने नए हैवी ड्यूटी Desert Rose Super AC लांच किए हैं। इनमें AI-AtmoX सपोर्ट है। यानी इनमें ऑटोमेटेड कूलिंग, एनर्जी मॉनिटरिंग, और मेंटेनेंस दिया गया है। कंपनी ने कूलिंग, कंट्रोल, और पावर प्रबंधन के साथ-साथ सेल्फ क्लीनिंग फीचर भी इनमें दिया है। कहा गया है कि इनमें कई तरह के सेंसर लगे हैं, ये आसपास के वातावरण से इनपुट लेते हैं और उसी के अनुसार परफॉर्मेंस और एडजस्टमेंट करते हैं।
कीमत की बात करें तो Haier Desert Rose Super Heavy Duty एसी की भारत में कीमत 55,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने दो मॉडल्स पेश किए हैं। एक गोल्ड स्ट्राइप HSA20DSD-GAI5NB-I मॉडल है, जबकि दूसरा मॉडल नेबूला ब्लू स्ट्राइप के साथ आता है जिसे HSA20DSD-NAI5NB-I मॉडल नाम दिया गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फीचर्स की बात करें तो Haier Desert Rose Super Heavy Duty AC कंपनी के नए और सुपर एडवांस्ड एसी हैं जिनमें AI-AtmoX फीचर सपोर्ट मिलता है। कूलिंग कंट्रोल, पावर मैनेजमेंट, सेल्फ क्लीनिंग फीचर्स से लैस ये एसी कई तरह के सेंसर से लैस होकर आते हैं। ये आसपास के वातावरण से डेटा इकट्ठा करते हैं और अधिक से अधिक ऑटोमेटिक एडजस्टमेंट कर सकते हैं।
एसी में AI Climate Control 2.0 फीचर दिया गया है जो इसके यूसेज पैटर्न को पढ़ता है। ये रूम टेम्परेचर, बाहर के वातावरण, और यूजर की प्राथमिकताओं के अनुसार कूलिंग को मैनेज करते हैं। इनमें AI आधारित इलेक्ट्रिसिटी मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है। डिस्प्ले पर बिजली खपत और खर्चा भी प्रदर्शित होता है। ये पता लगा सकते हैं इंसान कमरे में मौजूद है या नहीं। 15 मिनट की निष्क्रियता का ये पता लगा सकते हैं। इंसान की गैर उपस्थिति में 30 मिनट के बाद ये खुद ही बंद हो जाते हैं। हरेक 240 घंटे बाद ये सेल्फ क्लीनिंग कर सकते हैं। डस्ट को साफ करने के लिए रीवर्स एयरफ्लो भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 10 सेकंड के अंदर ये कूलिंग करना शुरू कर देते हैं।