कल से महंगी हो जाएंगी Air India की टिकट, ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा

नई दिल्ली। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार 08 अप्रैल से टिकट पर ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश में और वैश्विक स्तर पर विमान ईंधन की कीमतों में पिछले कुछ समय में आयी तेजी को देखते हुए ईंधन शुल्क बढ़ाना अनिवार्य हो गया था। घरेलू मार्गों पर 08 अप्रैल या उसके बाद बुक करायी गयी टिकटों पर पांच सौ किमी तक की दूरी के लिए 299 रुपए ईंधन शुल्क लगेगा। इससे अधिक और एक हजार किमी तक की दूरी के लिए ईंधन शुल्क 399 रुपए रखा गया है।
एयरलाइंस ने बताया कि एक हजार किमी से अधिक और डेढ़ हजार किमी तक की उड़ानों पर 549 रुपए तथा डेढ़ हजार किमी से अधिक और दो हजार किमी तक की उड़ानों के लिए प्रति यात्री 749 रुपए का ईंधन शुल्क लगाया जायेगा। वहीं, 2000 किमी से अधिक की दूरी के लिए 899 रुपए ईंधन शुल्क होगा। इससे पहले एयर इंडिया ने सभी घरेलू मार्गों पर पहली बार 12 मार्च से 399 रुपए का ईंधन शुल्क लगाया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बुधवार 08 अप्रैल से दक्षेस के देशों (बंगलादेश को छोड़कर) के लिए ईंधन शुल्क 24 डॉलर, पश्चिम एशिया के लिए 50 डॉलर, चीन और दक्षिण पूर्व एशिया (सिंगापुर को छोड़कर) के लिए 100 डॉलर, सिंगापुर के लिए 60 डॉलर और अफ्रीकी देशों के लिए 130 डॉलर प्रति यात्री तय किया गया है। वहीं, 10 अप्रैल से यूरोप (ब्रिटेन सहित) के लिए 205 डॉलर और उत्तरी अमेरिका तथा ऑस्ट्रेलिया के लिए 280 डॉलर का ईंधन शुल्क लगाने की घोषणा की गयी है।
एयरलाइंस ने बताया है कि बंगलादेश और सुदूर पूर्व के देशों जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के लिए ईंधन शुल्क की घोषणा बाद में की जायेगी। नये ईंधन शुल्क पहले बुक कराये गये टिकटों पर लागू नहीं होंगे। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि फरवरी के अंत में विमान ईंधन की वैश्विक औसत कीमत 99.40 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 27 मार्च को समाप्त सप्ताह में 195.19 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी। इस वृद्धि का कुछ बोझ कंपनी स्वयं वहन कर रही है जबकि कुछ बोझ यात्रियों पर डाला गया है।