देश विदेश

1.74 लाख करोड़ की पांच परियोजनाएं मंजूर

देश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 1,74,207 करोड़ रुपए की पांच बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन फैसलों में जयपुर मेट्रो फेज-2, किसानों के लिए खाद सबसिडी, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी और अरुणाचल प्रदेश की दो बड़ी हाइड्रो परियोजनाएं भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 को 13,038 करोड़ रुपए की लागत से पूरा करने को मंजूरी दी है। यह 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा, जिसमें 36 स्टेशन बनेंगे और यह प्रहलादपुरा से टोडी मोड तक जाएगा।

वहीं, इस साल की खरीफ की फसल के लिए 41,534 करोड़ रुपए की खाद सबसिडी को भी मंजूर दी गई है। इससे किसानों को डीएपी और अन्य उर्वरक सस्ती कीमत पर मिलेंगे और खेती की लागत कम होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button