देश विदेश

11 साल से पार्टी की आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय बाहर, दीपक म्हस्के को जिम्मा

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पिछले 11 साल से पार्टी की आईटी सेल की जिम्मेदार संभाल रहे अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को इसका प्रमुख बनाया है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की कमान संभालने के सात महीने बाद सोमवार को अपनी नई टीम की घोषणा की, जिसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। श्री नवीन की नई टीम में सबसे अहम जो बदलाव किए हैं, उनमें आईटी सेल के प्रमुख का बदला जाना शामिल है। पार्टी ने मालवीय की जगह अब श्री म्हास्के के हाथ में आईटी सेल की कमान सौंपी है। इसके अलावा प्रीति गांधी को आईटी सेल का सह संयोजक बनाया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

श्री म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े भाजपा के नेता हैं। वह छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता रह चुके हैं। इसके अलावा पार्टी संगठन में मीडिया से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। हाल ही में इन्हें छत्तीसगढ़ चिकित्सा सेवा निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया था। इसके अलावा वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के बोर्ड में गैर.सरकारीए स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्यरत रहे हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button