देश विदेश

रेवाड़ी में झुग्गी बस्ती में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहशत; कई घर जलकर राख

रेवाड़ी। कोनसीवास रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की झुग्गियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

आग लगने के बाद मौके पर रखे छोटे गैस सिलेंडरों के एक के बाद एक फटने की आवाजें सुनाई दीं, जिससे हालात और भयावह हो गए। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। कई परिवार अपना जरूरी सामान निकालने की कोशिश करते रहे, लेकिन काफी सामान आग की भेंट चढ़ गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। इस आग ने पास में बने एक पक्के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां एसी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button