मोहाली

मोहाली में ज्वेलरी वर्कशॉप लूटकांड का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 अभी फरार

मोहाली। पुलिस स्टेशन फेज़-1 मोहाली को बड़ी सफलता मिली है। 8 अप्रैल को हुई ज्वेलरी वर्कशॉप लूट मामले में पुलिस ने 5 अज्ञात आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।शिकायतकर्ता करणवीर सिंह गोसल के मुताबिक, आरोपियों ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज़-8, सेक्टर-72 स्थित कुंदन लाइट्स एंड गोल्ड ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड की वर्कशॉप को निशाना बनाया। वारदात के दौरान एक आरोपी कार में बैठा रहा, एक गेट पर निगरानी करता रहा, जबकि तीन बदमाश कांच का दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुस गए। सभी ने अपने चेहरे ढके हुए थे।

आरोपियों के पास एक बंदूक, एक चाकू और लोहे की रॉड थीं। उन्होंने वर्कशॉप मालिक से तिजोरी की चाबी और कैश मांगा। विरोध करने पर आरोपियों ने मालिक के साथ मारपीट की। तिजोरी नहीं खुलने पर बदमाश लगभग 400-500 ग्राम नकली डिस्प्ले चांदी के ज्वेलरी सैंपल लेकर फरार हो गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मामले में थाना फेज़-1 में 8 अप्रैल को केस नंबर 70 दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने 14 अप्रैल को आरोपी विनय शर्मा (चंडीगढ़) को वारदात में इस्तेमाल कार सहित गिरफ्तार किया। इसके बाद 15 अप्रैल को सूरज प्रकाश (कुराली) और संजीत कुमार (सेक्टर-56, चंडीगढ़) को भी काबू किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर फेज़-6 मोहाली के सामने एक खाली प्लॉट से 20 नकली चेन, एक नकली हार और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी पीटर और जानुल की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button