इमरान खान से अडियाला जेल में मिलीं पत्नी और बहन, सेहत और मेडिकल चेकअप को लेकर हुई बात

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की लंबे समय बाद उनकी बहन नोरीन नियाजी और पत्नी बुशरा बीबी से अडियाला जेल में मुलाकात हुई। स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की तरफ से साप्ताहिक पारिवारिक बैठकों की अनुमति दिए जाने के बाद नौ महीने में यह उनकी पहली मुलाकात थी। रिपोट्र्स के अनुसार, इमरान खान की बहन नोरिन नियाजी ने जेल के कॉन्फ्रेंस रूम में उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच इमरान खान की सेहत और मेडिकल चेकअप को लेकर बात हुई।
नोरिन ने इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की जानकारी दी, जिसमें उन्हें मेडिकल जांच के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल शिफ्ट करने को कहा गया है। इमरान की पत्नी बुशरा बीबी, जो खुद भी जेल में बंद हैं, उनसे भी अलग से मुलाकात का समय दिया गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714