मोहाली

गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट का विरोध तेज, धरने पर बैठे लोग बोले—सेहत और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा

मोहाली के नजदीकी क्षेत्र साही माजरा फेज-2, फेज-5 और आसपास के रिहायशी व औद्योगिक इलाकों में गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट में तब्दील किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है।सोमवार को इस मुद्दे के खिलाफ लगाए गए धरने में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रेस सचिव हरदेव सिंह उभ्भा भी धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित प्लांट उद्योगों और रिहायशी क्षेत्रों के बेहद करीब स्थित है, जो लोगों की सेहत और पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

उभ्भा ने बताया कि यह प्लांट बिजली ग्रिड के बिल्कुल साथ लगाया जा रहा है, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम, संबंधित सरकारी विभाग और भगवंत मान सरकार इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उनके मुताबिक यह स्थिति इलाके के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के समान है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

भाजपा नेता ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर ग्रीन बेल्ट में बन रहे गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट को रोका जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा और इस मुद्दे को हर मंच पर उठाया जाएगा।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button