मोहाली

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने मोहाली में रोष प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र की जांच एजेंसियों का राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है और विरोधी दलों के नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी भी राजनीतिक बदले की भावना का हिस्सा है। आम आदमी पार्टी लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों और पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी। रोष प्रदर्शन के तहत पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में फेज-7 के चावला लाइट प्वॉइंट पर इक_ा हुए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया गया।

आप नेताओं ने कहा कि भाजपा पंजाब में डर, दबाव और प्रतिशोध की राजनीति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदेश के लोग ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पंजाब के लोग लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे। प्रदर्शन के जरिए आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह अपने नेताओं के खिलाफ होने वाली कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध मानती है और इसके विरोध में सडक़ से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button