मोहाली

मोहाली में कूड़ा न उठाने पर विवाद, प्रशासन की वादाखिलाफी पर भडक़े लोग, जल्द मांगा समस्या का समाधान

मोहाली

मोहाली के फेज़- 5 में आरएमसी प्वाइंट के पास चल रहे विरोध प्रदर्शन ने आज दूसरे दिन और भी उग्र रूप ले लिया। यहां पूर्व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू खुद इलाके के निवासियों के साथ मौके पर पहुंचे, लोगों के बीच बैठे और सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की। इस दौरान उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए और कहा कि अगर माली ही बेईमान हो जाए, तो वहां न फूल खिलते हैं और न ही फल लगते हैं, जो मौजूदा हालात पर बिलकुल सटीक बैठता है। जीती सिद्धू ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन पिछली रात से लगातार जारी है और इलाके के बुज़ुर्ग, महिलाएं और युवा सभी इसमें शामिल हैं, लेकिन सरकार की कार्रवाई की गति बहुत धीमी है। उन्होंने कहा कि हालाँकि डस्। बार.बार यह दावा कर रहे हैं कि कूड़ा उठाने के लिए ट्रॉलियां भेजी जा रही हैंए लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने खुलासा किया कि आज भी वहां नया कूड़ा डाला जा रहा है। जबकि लोगों को यह आश्वासन दिया गया था कि कूड़े की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी जाएगी। जीती सिद्धू ने तीखे लहजे में कहा कि कुछ लोग कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। पूर्व मेयर ने आग के खतरे को भी गंभीर बताया और चेतावनी दी कि यह समस्या सिर्फ ऊपरी मंजि़लों तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में यह आग महीनों तक जलती रह सकती हैए जिससे आस पास के इलाकों के लिए एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले का समाधान सिर्फ 24 या 48 घंटों में नहीं हो सकता, बल्कि इसके लिए लगातार और गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button