बॉयलर में ब्लास्ट; एक की मौत, चार झुलसे, हिसार के औद्योगिक एरिया में पेश आया वाकया, जांच शुरू

हिसार के औद्योगिक एरिया में स्थित जिंदल रोलिंग मिल में तेज धमाके के साथ बॉयलर फटने से पांच मजदूर झुलस गए, जिसमें सात रोड निवासी विशाल (26 ) की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। चार श्रमिकों का जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा है। औद्योगिक सुरक्षा विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हादसे में झुलसे हुए लोगों ने घटना के संबंध में बताया कि जिंदल रोलिंग मिल में 11 अप्रैल को शाम 4 बजे 5 श्रमिक बॉयलर में स्क्रैप डाल रहे थे। इस दौरान स्क्रैप में एलपीजी सिलेंडर भी था। इसी दौरान किसी एक श्रमिक ने बॉयलर में वह सिलेंडर भी डाल दिया। बॉयलर में सिलेंडर के डालते ही जोरदार धमाका हुआ और पिघला हुआ स्क्रैप पांचों श्रमिकों पर गिर गया, जिससे वे झुलस गए।
झुलसने वालों में सातरोड निवासी विशाल, नेपाल के तारा बहादुर, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी शिवशंकर, राजस्थान के चूरू हाल सातरोड निवासी हरिराम और उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर हाल जिंदल रोलिंग मिल निवासी सूरजबली शामिल हैं। मिल प्रशासन ने तुरंत झुलसे हुए लोगों को जिंदल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां रविवार सुबह विशाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विशाल करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गया था। तारा बहादुर व शिवशंकर भी 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हुए हैं। चिकित्सकों के मुताबिक घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, मामले में संज्ञान लिया गया है। मौके पर जाकर जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। श्रमिक की मौत की मुझे जानकारी नहीं है। अभी इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट को शामिल किया जाएगा। दो-तीन दिन में फाइनल रिपोर्ट तैयार कर दी जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714