देश विदेश

तोतों ने किया फसल का नुकसान, अब प्रदेश सरकार देगी मुआवजा, बॉम्बे हाई कोर्ट के नागपुर बेंच ने दिया आदेश

मुंबई

महाराष्ट्र में एक किसान की अनार की खेती को पास के वन्यजीव अभ्यारण्य में रहने वाले तोतों ने खराब कर दिया था। अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह किसान को हुए नुकसान की भरपाई करे। नागपुर पीठ ने चिंता जताई कि अगर सरकार ऐसा नहीं करती है, तो किसान कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं, जिससे तोतों को नुकसान हो। ऐसी स्थिति में यह वन्य जीव अधिनियम का उल्लंघन होगा। सरकार को इस स्थिति से बचने के लिए मुआवजा देना होगा। जस्टिस उर्मिला जोशी और जस्टिस निवेदिता मेहता की पीठ किसान को मुआवजा देने का आदेश देते हुए कहा कि यह राज्य सरकार की ही जिम्मेदारी है कि सरकार वन्य जीवों की रक्षा के लिए किसान को मुआवजा दे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में 200 अनार के पेड़ों के लिए 200 रुपए प्रति पेड़ के हिसाब से मुआवजा देने का आदेश दिया है। बता दें कि यह पूरा मामला महाराष्ट्र के वर्धा जिला के हिंगी गांव का है। यहां अनार की खेती करने वाले किसान महादेव डकाटे ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की कि 2016 में उनकी अनार की फसल को पास के वन्य अभ्यारण्य में रहने वाले तोतों ने खराब कर दिया है। ऐसे में सरकार को उन्हें मुआवजा देना चाहिए। हाई कोर्ट ने जब इस मामले में सरकार को जवाब तलब किया, तो सरकार की तरफ से इस याचिका का विरोध किया गया। सरकार ने कहा कि पूर्व में जारी प्रस्तावों के आधार पर केवल जंगली हाथियों और बाइसन द्वारा फलदार पेड़ों को होने वाले नुकसान कि स्थिति में ही मुआवजा दिया जा सकता है। हालांकि, अदालत ने इस तर्क को यह कहकर खारिज कर दिया कि पूर्व प्रस्तावों का उद्देश्य भी किसानों के नुकसान को कम करना ही है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button