आज की ख़बरपंजाब

कबड्डी प्रमोटर कत्ल केस का आखिरी शूटर त्रिपुरा से गिरफ्तार*

चंडीगढ़, 4 मई:

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान संगठित अपराध के खिलाफ मिली बड़ी सफलता के तहत पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों और त्रिपुरा पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया के सनसनीखेज कत्ल में शामिल शूटरों में से एक आदित्य उर्फ मक्खण को त्रिपुरा के अगरतला से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

गिरफ्तार मुलजिम आदित्य उर्फ मक्खण, जो अमृतसर का रहने वाला है, का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कत्ल, कत्ल की कोशिश, जबरन वसूली, हथियार की नोक पर लूट-खसोट, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट आदि से संबंधित कम से कम 14 मामले दर्ज हैं।

यह सफलता दो अन्य शूटरों — करन पाठक उर्फ करन डिफॉल्टर और तरनदीप सिंह — को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से उनके साथी आकाशदीप समेत गिरफ्तार किए जाने के कुछ महीनों बाद सामने आई है।

जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर, 2025 को एसएएस नगर के गांव सोहाणा में एक कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हमलावरों ने राणा बलाचौरिया को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस केस में अब तक तीन शूटरों समेत कुल छह मुलजिमों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शूटरों को लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने के आरोप में दो मुलजिमों, जिनकी पहचान ऐशदीप सिंह और दविंदर के रूप में हुई है, को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार मुलजिम आदित्य उर्फ मक्खण ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस कत्ल को अंजाम दिया।

डीजीपी ने कहा कि जब आदित्य के साथियों को एजीटीएफ ने गिरफ्तार किया था, तब से ही मुलजिम आदित्य फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस सनसनीखेज कत्ल केस में शामिल सभी मुलजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

कार्रवाई संबंधी विवरण साझा करते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि आदित्य कपूर उर्फ मक्खण के ठिकाने की जानकारी खुफिया स्रोत से इनपुट प्राप्त हुई थी।

इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए “शैडो हंट” नाम से एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन चलाया गया और डीएसपी राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में एक पुलिस टीम को त्रिपुरा के अगरतला भेजा गया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से एजीटीएफ टीम ने आरोपी को वहां से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button