आज की ख़बरउत्तर प्रदेशदेश विदेश

अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन में भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड के पास हुए इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के शिकार हुए यह सभी लोग अयोध्या से भगवान रामलला के दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार ललितपुर जिला के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब जब वे लौट रहे थे तभी रास्ते में कार चला रहे ड्राइवर को अचानक से नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग अंदर फंस गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हादसे के समय कार में करीब 10 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, घायलों में 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस को अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक हादसा नेशनल हाईव-27 पर हुआ है और सभी मृतक ललितपुर जिले के निवासी हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button