देश विदेश

गंगोत्री से गंगा सागर तक खिला कमल ही कमल

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत के बाद दिल्ली स्थिति पार्टी मुख्यालय में भी जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पांचों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम मोदी के पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका स्वागत किया। पुष्पवर्षा के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ। पीएम मोदी इस दौरान एक अलग परिधान में नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी मैं देशभर के बीजेपी कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं। आज का यह दिन कई मायनों में खास है। देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है।

भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की कसौटी पर, भरोसा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर.. मैं बंगाल, असम, केरल, पुड्डुचेरी और तमिलनाडु की जनता आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर कहा कि यह लोकतंत्र ही नहीं संवैधानिक संस्थाओं की भी जीत है। बंगाल में 93 प्रतिशत वोटिंग होना बहुत बड़ी बात है। इसके लिए चुनाव आयोग को बहुत बहुत बधाई। पीएम मोदी ने बिहार चुनाव परिणाम के बाद अपने संबोधन का जिक्र किया और कहा कि मैंने कहा था कि गंगा जी बिहार से होते हुए गंगा सागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

जीत के बाद बंगाली बाबू बने पीएम, दिखा नया लुक

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की अभूतपूर्व जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी बंगाली धोती-कुर्ता पहने नजर आए। पीएम मोदी को आमतौर पर अपने पहनावे के जरिए राजनीतिक संदेश देने के लिए जाना जाता है। इस वजह से जब वह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे तो सफेद कुर्ता और तसर सिल्क धोती पहने नजर आए, जो बंगाल के पुरुषों का पारंपरिक परिधान है। उनकी धोती पर लाल रंग का बॉर्डर बना हुआ था। सिर्फ इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने बंगाली परिधान पहनते समय बंगाली तौर-तरीकों का भी ध्यान रखा। उन्होंने धोती के एक सिरे को कुर्ते की जेब में रखा, जिस तरह से बंगाली पुरुष धोती के सिरे को अपने कुर्ते की जेब में रखते हैं. पीएम मोदी ने जो गमछा पहना हुआ था, वह भी बंगाली संस्कृति को दर्शा रहा था। वह गमछा सूती कपड़े का था और उस पर डॉट जैसा पैटर्न था, जो बंगाल की पारंपरिक पहचान है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button