एसआईआर पर सियासी संग्राम, भाजपा का आरोप, सरदार पटेल के वोट चोरी कर पीएम बने थे नेहरू

नई दिल्ली
वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष द्वारा किए जा रहे मॉक पार्लियामेंट पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा की तरफ से कहा गया कि वोट चोरी में सच्चाई है, यह हुई थी। यह गांधी नेहरू खानदान के पहले व्यक्ति पंडित जवाहर लाल नेहरू ने की थी। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनका जिक्र करते हुए भाजपा की तरफ से कहा गया कि प्रधानमंत्री पद के लिए वोट पटेल के खाते में गिरे थे, लेकिन नेहरू वोट चोरी करके पीएम बन गए। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों द्वारा वोट चोरी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन के दौरान ही वोट चोरी हुई थी। उन्होंने कहा कि वोट चोरी में सच्चाई है, वोट चोरी हुई थी। आज 31 अक्तूबर है। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। हिंदुस्तान में पहली बार कहीं वोट चोरी हुई, तो वह गांधी परिवार के पहले सदस्य पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का वोट चोरी करके की।