8000mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 6 भारत में लांच

नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 लांच किया है। फोन में 6.78 इंच की 1.5K की डिस्प्ले दी गई है। पावर के लिए फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जो 80W की फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। फोन की कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपए है। यह फोन बिक्री के लिए वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस स्टोर ऐप, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और चुनिंदा रिटेल पार्टनर पर उपलब्ध है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। डिस्प्ले क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 4nm चिपसेट के साथ एड्रेनो 810 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस किया गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है।