बढ़ सकती हैं ममता बनर्जी की मुश्किलें, टूट सकते हैं विधायक और सांसद, दूसरे दल के संपर्क में

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। अब आईएसएफ यानी इंडियन सेक्युलर फं्रट के विधायक नौशाद सिद्दीकी का दावा है कि टीएमसी के कई विधायक टूट सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट आंकड़ा नहीं दिया है। उन्होंने कहा है कि कई टीएमसी विधायक और सांसद आईएसएफ के संपर्क में हैं। हालांकि, टीएमसी ने अब तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। सिद्दीकी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों और विधायकों ने आईएसएफ में शामिल होने की इच्छा जताई है
। कई पंचायत समिति अध्यक्षों और सदस्यों ने भी हमारी पार्टी में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। पार्टी तय करेगी कि उन्हें शामिल करना है या नहीं। यह निर्णय में अकेले नहीं लूंगा। सिद्दीकी ने पूर्व मुख्यमंत्री बनर्जी के काला कोट पहनकर कोर्ट जाने पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अदालत जाना तो बस एक दिखावा है। कल हमने देखा कि तौसिया इलाके में बुलडोजर चलाया गया। उन्हें वहां जाना चाहिए था, लेकिन वे अदालत पहुंच गए क्योंकि यह उनके लिए एक सुरक्षित जगह है और यहां उन्हें पब्लिसिटी भी मिल जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714