चलते कंटेनर में भडक़ी आग, ज़ीरकपुर-पटियाला एनएच पर अग्निशमन कर्मियों ने पाया लपटों पर काबू

ज़ीरकपुर
सोमवार देर रात ज़ीरकपुर पटियाला नेशनल हाई-वे पर छत गांव के पास एक चलते कंटेनर में अचानक आग लग गईए जिससे हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हालांकिए ड्राइवर समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा और इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिकए सडक़ पर चलते कंटेनर से अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी सडक़ किनारे रोक दीए लेकिन कुछ ही मिनटों में आग ने कंटेनर के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आग लगने की वजह से ज़ीरकपुर-पटियाला मेन हाईवे पर दोनों तरफ गाडिय़ों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची रोड सेफ्टी फोर्स और पुलिस की टीम ने ट्रैफिक को कंट्रोल किया और धीरे-धीरे गाडिय़ों को हटाकर जाम खुलवाया। फायर ऑफिसर राजीव कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।