हरियाणा

कैथल में हथौड़े के वार से मजदूर की हत्या, पैसों को लेकर बढ़ा विवाद, आरोपी गिरफ्तार

गांव भाणा में मजदुर की हथौड़ा मारकर हत्या मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा थाना पूंडरी एसएचओ इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव कल्याणी छपरा जिला शिव हर बिहार निवासी उमेश दास को गांव पाई से काबू कर लिया गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिहार निवासी राकेश की शिकायत अनुसार वह अपने गांव के उमेश दास तथा कामेश्वर दास के साथ पिछले 15-20 दिनों से गांव भाणा में गन्ना बंधाई का कार्य कर रहा था। तीनों खेत में बने ट्यूबवेल कोठे पर रह रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार 31 मई की रात करीब 9 बजे उमेश दास और कामेश्वर दास के बीच पैसों व डायरी को लेकर कहासुनी हो गई। उसने दोनों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया और स्वयं खाना बनाने लग गया, लेकिन दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। इसी दौरान उमेश दास ने कोठे में पड़े हथौड़े से कामेश्वर दास के सिर व कमर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के कारण कामेश्वर दास खून से लथपथ होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

जबकि आरोपी उमेश दास हथौड़ा वहीं छोडक़र फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर घायल को उपचार के लिए पूंडरी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना पूंडरी में हत्या का मामला दर्ज किया गया। त्वरित कार्रवाई दौरान आरोपी को पाई से काबू कर लिया गया। आरोपी से पूछताथ में सामने आया है की वे 15-20 दिन पहले गांव भाणा आए थे तथा गन्ना बंधाई का कार्य करते है। आरोपी ने मृतक को कहा की उसने उसकी जेब से तीन हजार रुपए निकाले है, मृतक ने मना किया। इसी बात को लेकर उनमे झगड़ा हुआ, इसी कारण उसने वहां हथोड़े से वार करके उसकी हत्या करदी। आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button