Flipkart ने फैशन श्रेणी में सभी उत्पादों पर कमीशन किया शून्य

नई दिल्ली। प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने बुधवार से सभी फैशन उत्पादों पर कमीशन शून्य करने की घोषणा की है। पहले केवल एक हजार रुपए तक के फैशन उत्पादों पर शून्य कमीशन था। अब यह फैशन श्रेणी के उत्पादों पर लागू हो गया है। इससे विक्रेताओं को बड़ा लाभ मिलेगा और उनके लिए कारोबार बढ़ाने के नए अवसर खुलेंगे। इससे ग्राहकों के लिए फैशन श्रेणियों में ज्यादा विकल्प, प्रीमियम उत्पादों की बेहतर उपलब्धता और मूल्य में लाभ का फायदा मिलेगा।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट पर फैशन श्रेणी में अपने उत्पाद बेचने वाले लगभग 90 हजार विक्रेता, जिनमें एमएसएमई और डी2सी ब्रांड शामिल हैं, अब अपने पास अतिरिक्त मार्जिन रख सकेंगे। वे आत्मविश्वास के साथ अपनी उत्पाद श्रृंखला बढ़ा सकेंगे, अधिक व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंच सकेंगे और लंबे समय तक ब्रांड निर्माण में निवेश कर सकेंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फ्लिपकार्ट फैशन के उपाध्यक्ष कपिल थिरानी ने कहा, “ भारत का फैशन तंत्र तेजी से बदल रहा है, और इस बढ़त को आगे बढ़ाने में एमएसएमई, देशी ब्रांड और डी2सी कारोबार बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। हमारी भूमिका उनके विकास के लिए सही स्थितियां बनाना है। पूरे फैशन वर्ग में इस विक्रेता-प्रथम पहल को बढ़ाकर हम अपने विक्रेताओं में दीर्घकालीन निवेश कर रहे हैं, ताकि वे नवाचार, उत्पाद विस्तार और ब्रांड निर्माण में अधिक आत्मविश्वास के साथ निवेश कर सकें।”