आर्थिक

8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा के साथ Oppo F35 5G भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। Oppo ने भारत में अपना नया मिड-बजट स्मार्टफोन Oppo F35 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए हैं। फोन के फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Oppo F35 5G की कीमत

Oppo F35 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 38,999 रुपए है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए रखी गई है। यह फोन ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे मिस्ट पिंक, टाइटेनियम ग्रे और वेव ब्लू रंग में खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 10 प्रतिशत एक्सचेंज बोनस, 10 प्रतिशत बैंक इंस्टेंट डिस्काउंट और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दे रही है। इसके अलावा फोन के साथ 1 साल की फ्री एक्सटेंड वारंटी भी मिलती है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

120Hz AMOLED डिस्प्ले

Oppo F35 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स तक है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन देखने में आसानी होगी। फोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन 6GB और 8GB LPDDR4X रैम के साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज में आता है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट दिया गया है।

50MP का रियर और सेल्फी कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Oppo F35 5G के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रॉम कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है।

8,000mAh की बड़ी बैटरी

फोन की सबसे खास खूबियों में इसकी 8,000mAh की बैटरी शामिल है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है Oppo F35 5G Android 16 पर आधारित ColorOS 16.0 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन की लंबाई 15.91 सेमी, चौड़ाई 7.58 सेमी और मोटाई 0.88 सेमी है। इसका वजन 205 ग्राम है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button