आठ दिन में पहुंचे अढ़ाई लाख तीर्थयात्री, देश-विदेशों से उमड़ा जनसैलाब, रविवार को नौ हजार श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

जम्मू-कश्मीर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रीअमरनाथ यात्रा के लिए 9,000 से अधिक श्रद्धालुओं का नया जत्था रविवार तडक़े जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 9,153 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से 359 वाहनों के काफिले में रवाना हुए। इस जत्थे में बालटाल के लिए 3,429 और पहलगाम के लिए 5,724 तीर्थयात्री शामिल थे। जो कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नागरिक प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मिलकर इंत•ााम किए हैं।
गौरतलब है कि यात्रा शुरू होने के बाद से पिछले आठ दिन में देश के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 2.50 लाख तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल पुष्ट पंजीकरण और यात्रा के लिए निर्धारित तिथि पर ही श्री अमरनाथ यात्रा करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पंजीकरण वाले किसी भी श्रद्धालु को आधार शिविरों की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत दो जुलाई को जम्मू से श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714