देश विदेश

रामलला के दरबार में भक्तों की भरमार, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने आंकड़े जारी कर झुठलाए भीड़़ कम होने के दावे

अयोध्या

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा मामले के बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम होने की चर्चाओं के बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आधिकारिक आंकड़े जारी कर इन दावों को खारिज किया। ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर में पहले की तरह बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और दर्शनार्थियों की संख्या में किसी तरह की कमी नहीं आई है। मंदिर ट्रस्ट ने पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के आधार पर 21 जून से तीन जुलाई तक वर्ष 2025 और 2026 के श्रद्धालुओं की संख्या जारी की है। जारी आंकड़ों के अनुसार, कई दिनों में वर्ष 2026 में श्रद्धालुओं की संख्या 2025 की तुलना में अधिक दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, 21 जून 2026 को 94,419 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 2025 में यह संख्या 81,303 थी। 24 जून को 84,124, 25 जून को 85,510, 26 जून को 97,603, 27 जून को 97,134 और 28 जून को सबसे अधिक 1,02,672 श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button