आज की ख़बरहरियाणा

विद्यार्थियों की हर समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय में प्रभावी व्यवस्था उपलब्धः प्रो. वीरेन्द्र पाल

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कमेटी रूम में रैगिंग की रोकथाम एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित एंटी-रैगिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में रैगिंग संबंधी शिकायतों की रोकथाम, जागरूकता बढ़ाने तथा शिकायत निवारण तंत्र को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय में शिकायतों के निवारण हेतु गठित विभिन्न समितियों एवं प्रकोष्ठों के बारे में जागरूक करना है। विद्यार्थियों को यह जानकारी होनी चाहिए कि किसी भी प्रकार की रैगिंग, उत्पीड़न या अन्य छात्र-संबंधी समस्या की स्थिति में वे सबसे पहले विश्वविद्यालय स्तर पर उपलब्ध समितियों, एंटी-रैगिंग सेल, प्रॉक्टर कार्यालय, डीएसडब्ल्यू कार्यालय तथा अन्य शिकायत निवारण मंचों से संपर्क करें। इससे शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव होगा।
बैठक में दौरान प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता ने सुझाव दिया कि विद्यार्थियों द्वारा प्रवेश के समय भरे जाने वाले एंटी-रैगिंग शपथ पत्र की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यार्थियों के परीक्षा प्रपत्र में भी एंटी-रैगिंग एफिडेविट संख्या दर्ज करवाई जाए, ताकि इस व्यवस्था का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित हो सके।
डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय को विद्यार्थियों के बीच रैगिंग विरोधी जागरूकता अभियान को और व्यापक स्तर पर चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि नए एवं पुराने विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों तथा विश्वविद्यालय की शून्य-सहनशीलता नीति के बारे में पूरी जानकारी दी जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों तक शिकायत निवारण समितियों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से पहुंचाई जाएगी, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से बाहरी एजेंसियों या अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का रुख न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान विश्वविद्यालय स्तर पर ही शीघ्रता से किया जा सके।
इस अवसर पर डीन आफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आनंद, चीफ वार्डन(पुरुष छात्रावास)प्रो. जसबीर ढांडा, चीफ वार्डन महिला छात्रावास प्रो. कुसुम लता, प्राचार्या प्रो रीटा, प्रो. अनिता दुआ, प्रो. बिंदु, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा मौजूद थे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button