हरियाणा

केयू हिंदी विभाग में श्रीलंका में हिंदी विकास एवं चुनौतियां विषय पर अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान आज

कुरुक्षेत्र, 22 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में 23 जुलाई 2026 को हिंदी विभाग एक विशेष (अंतरराष्ट्रीय) व्याख्यान का आयोजन करने जा रहा है। इस व्याख्यान का विषय “श्रीलंका में हिंदी का विकास और चुनौतियाँ” रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे हिंदी विभाग स्थित गणपति चन्द्र गुप्त हॉल में किया जाएगा।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि व्याख्यान की मुख्य वक्ता सुभाषिनी  रत्नायका होंगी, जो श्रीलंका की केलानिया यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट काउंसलर एवं साइंस फैकल्टी से संबद्ध हैं तथा मोराटुवा यूनिवर्सिटी में हिंदी की विजिटिंग लेक्चरर के रूप में कार्यरत हैं। अपने व्याख्यान में वे श्रीलंका में हिंदी भाषा के इतिहास, विकास, शिक्षण व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रभाव तथा वर्तमान समय में हिंदी के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करेंगी।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कि हिंदी विभागाध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। हिंदी विभाग समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्याख्यानों, संगोष्ठियों और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्राप्त होता है तथा हिंदी भाषा और साहित्य के नए आयामों से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा हिंदी प्रेमियों से इस व्याख्यान में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। यह व्याख्यान हिंदी के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और विश्व पटल पर उसकी बढ़ती स्वीकार्यता को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button