Avore Electric EX भारत में लांच, सिंगल चार्ज में 260 KM रेंज का दावा, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Avore Electric ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Avore Electric EX लॉन्च कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 260 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,24,999 रखी गई है।
कंपनी ने इस बाइक को EX 2S, EX 2 और EX 1 नाम के तीन वेरिएंट में पेश किया है। इसकी बुकिंग ₹799 में शुरू हो गई है। ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। बाइक अगले महीने शोरूम में उपलब्ध होगी, जबकि डिलीवरी करीब दो महीने बाद शुरू होगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पावर और रेंज
Avore Electric EX में PMSM इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो वेरिएंट के अनुसार 7.5 kW से 10.5 kW तक की पावर देती है। तीनों वेरिएंट में 250 Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
- EX 2S की टॉप स्पीड 114 किमी/घंटा और रेंज 260 किमी है।
- EX 2 की टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा और रेंज 255 किमी है।
- EX 1 की टॉप स्पीड 100 किमी/घंटा और रेंज 160 किमी है।
चार्जिंग
बाइक में 1500W का ऑनबोर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है, जिसे घर के सामान्य 5A या 15A सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है।
- 20% से 80% चार्ज होने में लगभग 2 घंटे लगते हैं।
- 0 से 100% चार्ज होने में करीब 4 घंटे का समय लगता है।
बैटरी पर 5 साल या 60,000 किलोमीटर की वारंटी भी दी जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
फीचर्स
Avore Electric EX में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कंपनी का AVORE SENSE ऑपरेटिंग सिस्टम, AI आधारित असिस्टेंट, Apex परफॉर्मेंस मोड और Syft मैनुअल गियर मोड मिलता है।
इसके अलावा बाइक में:
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
- पार्क असिस्ट फीचर
- गाइड मी होम लाइट
- ऑटो इंडिकेटर कट-ऑफ
- वेलकम लाइट्स
- सिक्योरिटी बीकॉन
- बेहतर हैंडलिंग के लिए नया पावरट्रेन सिस्टम
जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं।
कंपनी का कहना है कि यह बाइक भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और सभी जरूरी सुरक्षा मानकों पर खरी उतरती है।