पंजाब

पंजाब-झारखंड का पेपर लीक मुद्दा गरमाया, संसद के बाहर कांग्रेस ने मान, तो बीजेपी ने हेमंत सरकार घेरी

नई दिल्ली

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब पंजाब और झारखंड में हुए पेपर लीक का मुद्दा गरमाया गया है। कांग्रेस ने भगवंत मान की अगवाई वाली सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, तो बीजेपी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ सडक़ पर उतर आई है। संसद भवन परिसर में बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के अगवाई में पार्टी के सांसद अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला और उनके साथियों ने पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के तुरंत इस्तीफे की मांग की है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद औजला ने कहा कि हम लगातार पंजाब के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। केंद्र के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तो हो गया, लेकिन अब पंजाब के मंत्री की बारी है। शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की होती है, लेकिन पंजाब में तो लीक हुए पेपर बाजारों में ऊंचे दामों पर सरेआम बेचे जा रहे थे। पंजाब में अब तक 6 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। वहीं सीएम भगवंत मान तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए दावा किया है कि उनकी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button