जालंधर में पकड़ा शराब का जखीरा, न्यू रसीला नगर में पुलिस ने मारा छापा, घर से आरोपी गिरफ्तार

जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके के न्यू रसीला नगर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक घर पर रेड की है। बताया जा रहा है कि रेड के दौरान पुलिस टीम ने घर से अवैध शराब की 10 से 12 पेटियां बरामद की हैं। अधिकारियों के मुताबिक घर से अलग-अगल ब्रांड की करीब 126 बोतलें बरामद की और मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस और आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि न्यू रसीला नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर आबकारी इंस्पेक्टर और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामारी की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
तलाशी के दौरान घर के अंदर से अलग-अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में बरामद की। इस दौरान घर से कमरों और बोरियों में करीब 10 से 12 पेटियों से कुल 126 बोतलें शराब की मिलीं। मौके से टीम ने शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को काबू किया। इस कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने बरामद शराब की पेटियों की गिनती कर पूरी सूची तैयार कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है कि मकान में अवैध शराब की सप्लाई कहां से की जा रही थी और पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुराना भी कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।