आज की ख़बरहरियाणा

रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता में रचनात्मक गतिविधियां महत्वपूर्णः प्रो. जितेंद्र शर्मा

कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में प्राणीशास्त्र विभाग में एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों में रैगिंग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने तथा सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 12 से 18 अगस्त तक चल रहे एंटी-रैगिंग कार्यक्रम के तहत  स्लोगन लेखन, पोस्टर निर्माण एवं लोगो निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं प्राणी शास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. जितेंद्र शर्मा ने कहा कि रैगिंग विद्यार्थियों के आत्मसम्मान एवं मानसिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों से अवगत कराने तथा परिसर में सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से रैगिंग का पूर्णतः विरोध करने तथा एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग एवं संवेदनशीलता का भाव बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए रैगिंग के विरुद्ध जागरूकता के लिए रचनात्मक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. पूनम भारद्वाज, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. सूर्यकांत मिश्रा का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल में डॉ. हरदीप राय शर्मा, डॉ. भावना, डॉ. अमिता शर्मा एवं डॉ. आशीष प्रसाद शामिल रहे। इस अवसर पर प्रो. अनिता भटनागर, प्रो. दीपक राय बब्बर सहित विभाग के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button