आज की ख़बरहरियाणा

स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दी शानदार ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुति

कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और देश के प्रति समर्पण की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने समारोह के वातावरण को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया। प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शानदार प्रस्तुति के लिए सभी विद्यार्थियों, डांस शिक्षक राहुल तथा पूरी टीम को बधाई दी।
‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button