कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग तथा साहित्य अकादमी, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में लोक साहित्य एवं संस्कृति के विविध आयाम विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 25 अगस्त 2026 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में प्रातः 9.45 बजे किया जाएगा। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा करेंगे, जबकि साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के अध्यक्ष माधव कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे जबकि कुवि के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. लाल चंद गुप्त मंगल संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे।
संगोष्ठी में लोक साहित्य एवं संस्कृति के विभिन्न आयामों पर देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विषय विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संगोष्ठी में प्रो. पूर्ण चंद शर्मा, पद्मश्री डॉ. सन्त राम देशवाल, डॉ. राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी, डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी तथा रामफल चहल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी का उद्देश्य लोक साहित्य एवं लोक संस्कृति की समृद्ध परंपराओं के विभिन्न पक्षों का अकादमिक अध्ययन करने के साथ-साथ उनके संरक्षण, संवर्धन और बदलते सामाजिक परिवेश में उनकी प्रासंगिकता पर गंभीर विमर्श करना है।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संगोष्ठी की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि चयनित शोध-पत्रों को साहित्य अकादमी द्वारा पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इससे शोधकर्ताओं को अपने शोध कार्य को व्यापक अकादमिक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें