आज की ख़बरपंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवंगत कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के परिवार से की मुलाकात, पत्नी के लिए सरकारी नौकरी का किया ऐलान

चंडीगढ़, 24 अगस्त

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होनहार कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत सिंह तूत के असामयिक निधन पर आज उनके परिवार के साथ दुख साझा किया। मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर स्थित दिवंगत खिलाड़ी के पैतृक गांव तूत में उनके परिवार से मुलाकात की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “गुरजीत सिंह तूत का असामयिक निधन उनके परिवार के साथ-साथ पंजाब के खेल जगत के लिए कभी न पूरी होने वाली क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरजीत सिंह तूत ने कबड्डी में बहुमूल्य योगदान दिया और खेल के प्रति उनका समर्पण नौजवान पीढ़ी को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा, “गुरजीत सिंह तूत के कबड्डी में दिए गए योगदान को अमर बनाने और उनकी याद को जिंदा रखने के लिए उनके पैतृक गांव तूत, जिला फिरोजपुर में शानदार स्टेडियम बनाया जाएगा, जो खेल के प्रति इस खिलाड़ी के समर्पण को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस अवसर पर दिवंगत खिलाड़ी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इस होनहार सपूत का योगदान कबड्डी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा और खेलों के प्रति गुरजीत सिंह तूत का समर्पण हमारे नौजवानों को लगातार प्रेरित करता रहेगा।”

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की आध्यात्मिक शांति और परिवार को यह अपूर्णीय क्षति सहन करने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button