US के प्राइमरी स्कूल में 16 साल के लड़के ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 बच्चों समेत 5 की मौत

अमरीका के ओरेगन राज्य में एक प्राथमिक स्कूल में 16 साल के एक लडक़े ने तीन बच्चों और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उस लडक़े को भी मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध (जिसका नाम अभी सामने नहीं आया है) बेंड शहर के ‘सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल’ में जबरन घुस गया।
उसने स्कूल के बंद दरवाजों पर गोलियां चलाईं।। बेंड पुलिस प्रमुख माइक क्रांट्ज़ ने बताया कि उस किशोर को एक स्थानीय व्यक्ति ने गोली मार दी, जो उसका पीछा करते हुए स्कूल के अंदर गया और उससे भिड़ गया। मारे गए तीन बच्चों की उम्र पांच, आठ और 11 साल थी। पुलिस के मुताबिक, सात साल के एक बच्चे और 54 साल के एक शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। अभी यह साफ नहीं है कि हमलावर का स्कूल से कोई संबंध था या नहीं। स्थानीय पुलिस के मौके पर पहुंचने के कुछ ही पलों बाद संदिग्ध को गोली मार दी गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714