जमीन विवाद में खूनी खेल, अमृतसर में डेरा ब्यास सेवादार की गोली मारकर हत्या

अमृतसर के कस्बा ब्यास के गांव गाजीवाल में शनिवार दोपहर डेरा ब्यास की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान गोली लगने से डेरा ब्यास के एक सेवादार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह और घायल की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सेवादार शनिवार को डेरा ब्यास की जमीन पर खेतीबाड़ी के काम से गांव गाजीवाल पहुंचे थे। इसी दौरान वहां जौधबीर सिंह उर्फ जोधा अपने तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा। बताया जा रहा है कि छह कनाल जमीन को लेकर जौधबीर सिंह के परिवार के साथ विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और मौके पर गोली चला दी गई। गोली लगने से मनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन के विवाद और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714