आज की ख़बरपंजाब

पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न

चंडीगढ़, 10 नवंबर:

पंजाब के युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब कौशल विकास मिशन (पीएसडीएम) ने दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न किए हैं। पहला समझौता उच्च मांग वाले ऑटोमोटिव और ड्राइविंग ट्रेडों के लिए स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव एंड ड्राइविंग स्किल्स (एसआईएडीएस), माहुआना के साथ किया गया है और दूसरा समझौता विशेष फुटवियर एवं फैशन निर्माण भूमिकाओं के लिए नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग (पंजाब सरकार) तथा फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के साथ किया गया है।

इन समझौतों के रणनीतिक महत्व के लिए पीएसडीएम टीम को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा, “यह साझेदारी पंजाब के कौशल विकास के दृष्टिकोण में एक नया अध्याय लिखेगी। अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑटोमोटिव और फुटवियर जैसे उच्च-विकास वाले क्षेत्रों की विशिष्ट आवश्यकताओं से जोड़कर, हम नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें भविष्य के कौशल से सुसज्जित कर रहे हैं। एफडीडीआई और एनआईआईएफटी जैसे प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की हमारे साथ साझेदारी यह सुनिश्चित करती है कि हमारे युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिले, जो सीधे तौर पर बेहतर करियर संभावनाओं में सहायक होगा और पंजाब के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।”


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस साझेदारी के प्रमुख उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इस साझेदारी के तहत फुटवियर क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख संस्थान के रूप में एफडीडीआई की विशेषज्ञता, परिधान एवं फैशन के क्षेत्र में एनआईआईएफटी की विशेषता तथा ऑटोमोटिव और ड्राइविंग के क्षेत्र में एसआईएडीएस की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जाएगा। इन साझेदारियों का उद्देश्य संस्थागत सहयोग को मजबूत करना, उद्योग-आधारित कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना, रोजगारपरकता बढ़ाना और उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करना है। इसके तहत एनएसक्यूएफ-आधारित कार्यक्रमों, प्लेसमेंट, अप्रेंटिसशिप और उद्यमिता विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इन समझौतों पर पीएसडीएम की निदेशक श्रीमती अमृत सिंह ने हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि ये साझेदारियां एनएसक्यूएफ-आधारित प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, अप्रेंटिसशिप और उद्यमिता के अवसर प्रदान करेंगी, ताकि कौशल अंतर को पाटा जा सके, रोजगारपरकता बढ़ाई जा सके और पंजाब के युवाओं के लिए बेहतर करियर अवसर पैदा किए जा सकें।

श्रीमती अमृत सिंह ने बताया कि पीएसडीएम और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ ऑटोमोटिव एंड ड्राइविंग स्किल्स (एसआईएडीएस), माहुआना के बीच पहला समझौता संपन्न किया गया है। इसके तहत उच्च मांग वाले ऑटोमोटिव और ड्राइविंग क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रशिक्षार्थियों को विकसित हो रहे परिवहन उद्योग के लिए आवश्यक तकनीकी कौशल से सुसज्जित किया जा सकेगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उन्होंने बताया कि दूसरा समझौता पीएसडीएम, नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईआईएफटी), उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब सरकार तथा फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) के बीच संपन्न किया गया है, जो उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप और रोजगार-आधारित प्रशिक्षण पर केंद्रित होगा। इसमें फुटवियर अपर स्टिचिंग टेक्नीशियन, स्पोर्ट्स फुटवियर असेंबली टेक्नीशियन, फुटवियर सीएडी/सीएएम ऑपरेटर और फुटवियर पैटर्न कटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button