देश विदेश

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटके, 4.9 रही तीव्रता; डर के मारे घरों से बाहर निकले लोग

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में ये भूकंप गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किया गया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई पर रहा।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डर से लोग घरों से बाहर निकले

नेपाल में आए भूकंप के झटके की डर से लोग घरों से बाहर सड़क कर निकल गए। इससे पहले भी कुछ दिनों पहले नेपाल के बैतडी जिले में 26 अक्तूबर को 4.2 का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके बैतडी और दार्चुला जिलों के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए थे। भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा के पास बैतडी जिले में था।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button