सोना सात महीने बाद 1.36 लाख से नीचे

सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,643 गिरकर 1.36 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं एक किलो चांदी की कीमत भी इस हफ्ते 4,868 रुपए गिरकर 1.78 लाख रुपए पर आ गई है। पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी छह नवंबर को सोना 1.41 लाख रुपए और चांदी 1.83 लाख रुपए पर थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.08 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढक़र 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 40 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।
शादी-ब्याह के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत 7 महीने बाद 1.36 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। इससे पहले 23 मार्च 2026 को सोना 1,35,141 रुपए पर आया था। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है। इसके अलावा भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की जीडीपी से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714