पंजाब के लिए गर्व की एक और उपलब्धि दर्ज करते हुए सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), मानसा की छात्रा जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में देशभर में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा जसप्रीत कौर को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने जसप्रीत कौर और उसके इंस्ट्रक्टर श्री गुरबिंदर सिंह को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए 25-25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, “यह पंजाब के लिए बेहद गर्व की बात है कि हमारी बेटी जसप्रीत कौर ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च स्थान हासिल करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा और बुनियादी ढांचे के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।
उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने होनहार छात्रा, उसके माता-पिता, आईटीआई मानसा के प्रिंसिपल और सभी इंस्ट्रक्टरों को भी हार्दिक बधाई दी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रदेशभर के अन्य आईटीआई के प्रिंसिपलों से नए उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ विद्यार्थियों को प्रेरित करने का आह्वान करते हुए स. बैंस ने पंजाब के युवाओं से अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण को पूरी लगन एवं कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ाने की अपील की।
उन्होंने कहा, “मैं अपने विद्यार्थियों को ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी लगन से मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित करता हूं। कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से वे भी ऐसी अनुकरणीय उपलब्धियां हासिल करके अपने परिवारों और प्रदेश का गौरव बढ़ा सकते हैं।”
तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विकास प्रताप ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है। इस सफलता के माध्यम से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक युवा को बड़े सपने देखने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और मंच उपलब्ध करवाने के अपने वादे को साकार किया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
श्री विकास प्रताप ने कहा कि राज्य सरकार आईटीआई को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उद्योगों से जुड़े पाठ्यक्रमों और समर्पित मार्गदर्शन से सुसज्जित करके लगातार मजबूत बना रही है, ताकि पंजाब के युवा न केवल रोजगार के लिए तैयार हों, बल्कि बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम बन सकें।