आज की ख़बरपंजाब

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्र से पंजाब के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करवाने की अपील की

चंडीगढ़, 19 नवंबर:

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी से अपील की है कि 19 नवंबर, 2026 को पटियाला-संगरूर-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग (एन.एच.-07) पर भाखड़ा नहर के ऊपर बना स्टील पुल गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को पंजाब भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सभी पुलों का व्यापक संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट करवाने के निर्देश दिए जाएं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने में पुलों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए नियमित संरचनात्मक मूल्यांकन और समय पर निवारक रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया।

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि वे संबंधित अधिकारियों को पंजाब के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने सभी पुलों का समय-समय पर निरीक्षण करवाने और उनके उचित रखरखाव के निर्देश दें। उन्होंने विशेष रूप से पुराने हो चुके पुलों, उनकी भार वहन क्षमता, संरचनात्मक कमजोरियों तथा भारी वाहनों की आवाजाही वाले पुलों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट करवाने की मांग की।

उन्होंने आगे अपील की कि सुरक्षा ऑडिट के निष्कर्षों के आधार पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर पुलों को मजबूत बनाने, उनकी मरम्मत करवाने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने सुनिश्चित किए जाएं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और निर्बाध सड़क संपर्क सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सड़क बुनियादी ढांचे की सुरक्षा एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित निगरानी, संरचनात्मक कमजोरियों की समय रहते पहचान और उचित रखरखाव के उपाय बेहद जरूरी हैं।

कैबिनेट मंत्री ने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री जनहित एवं सार्वजनिक सुरक्षा के व्यापक हित में इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करेंगे।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button